कुंडली सॉफ्टवेयर हिंदी में — ज्योतिषियों के लिए
SuGraha Pro एक ज्योतिष सॉफ्टवेयर है जो पूरा हिंदी में चलता है। क्लाइंट की कुंडली बनाइए, KP और वैदिक दोनों तरह से देखिए, और रिपोर्ट अपने नाम और लोगो के साथ PDF में दीजिए।
लोड हो रहा है…
कुंडली में क्या-क्या दिखता है
लग्न कुंडली (D1), नवांश (D9) और चतुर्थांश (D4) उत्तर भारतीय शैली में। हर ग्रह का नक्षत्र, पद, star lord और sub lord।
षड्बल और अष्टकवर्ग से ग्रहों की ताक़त एक नज़र में समझ आती है।
KP पद्धति पूरी
हर कस्प का sub lord, हर भाव के कारक ग्रह (significators) और ruling planets। KP New अयनांश और Placidus कस्प अपने आप लगते हैं।
प्रश्न कुंडली के लिए 1 से 249 में से नंबर डालिए — उसी पल का KP चार्ट बन जाता है।
दशा, मिलान और मुहूर्त
विंशोत्तरी महादशा, अंतर और प्रत्यंतर की तारीख़ें। कुंडली मिलान, पंचांग और शुभ मुहूर्त खोज भी साथ में।
आपकी प्रैक्टिस के लिए
क्लाइंट की कुंडलियाँ सहेजिए, consultation के नोट्स लिखिए, जन्मदिन और follow-up के रिमाइंडर लगाइए।
रिपोर्ट आपके letterhead पर: आपका लोगो, नाम, फ़ोन और नीचे आपका संदेश। PDF बनाकर WhatsApp या ईमेल पर भेज सकते हैं।
हर डिवाइस पर
फ़ोन, टैबलेट, Windows और Mac — sugraha.com खोलकर Install दबाइए। एक licence आपके ईमेल से जुड़ा रहता है, इसलिए सभी डिवाइस पर चलता है।
सवाल-जवाब
कीमत कितनी है?
15 दिन मुफ़्त, बिना कार्ड के। फिर ₹1,499 में एक साल का licence। कुछ अपने आप नहीं कटता।
क्या रिपोर्ट मेरे नाम से बनेगी?
हाँ। Profile में PDF Branding में अपना लोगो, नाम, फ़ोन और पता डालिए — हर प्रिंट और PDF पर वही आएगा।
क्या यह KP के लिए ठीक है?
हाँ। KP New अयनांश, Placidus कस्प, sub और sub-sub lord, कारक ग्रह, ruling planets और प्रश्न 1–249 — सब इसमें है।